April 29, 2025

दीघा में मछुआरों ने 600 किलो का शार्क मछली पकड़ा, 80 हजार में बिका

0
20210126_114332

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा के समुद्र से मछुआरों ने लगभग 600 किलो के वजन का विशालकाय शार्क मछली पकड़ा। जानकारी के मुताबिक समुद्र में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की जाल में बड़ी शार्क मछली फंस गई जिसके बाद मछुआरा उस मछली को लेकर किनारे पर पहुंचा। इतनी बड़ी शार्क मछली देख दीघा में घुमने आए लोग अचंभित रह गए। बाद में धीरे-धीरे यह बात आग कि तरह पुरे दीघा में फैल गई फिर क्या था भारी संख्या में लोग उस मछली को देखने व उसके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ने लगे। बाद में मछुआरे कुछ देर बाद एक ट्राली में लादकर शार्क को दीघा के मोहाना बाजार ले गए जहां उसकी निलामी शुरु हुई। अंत में 600 किलो वजन के उस विशालकाय मछली को सिराज खान नामक एक व्यापारी ने 80 हजार रुपए में खरीदा। कोलकाता के एक होटल के मुताबिक 600 किलो के उस शार्क मछली कि पका हुआ मांस बेचकर पांच लाख तक कमाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *